हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। लगातार दो शैक्षणिक सत्रों (2024-25 और 2025-26) में एक भी छात्र के परीक्षा में शामिल न होने और कक्षाएं संचालित न करने के कारण परिषद ने स्व-वित्त पोषित मान्यता प्राप्त स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 11 स्कूलों की मान्यता स्वतः समाप्त हो गई है। सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है। यदि कोई नया हाईस्कूल या इंटरमीडिएट स्तर का स्कूल दो साल तक निष्क्रिय रहता है तो उसकी मान्यता स्वतः निरस्त मानी जाती है। जिले के जिन 11 स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है, उनमें श्री नारायण दास विद्या मंदिर (रायपुरा जाट), एनएलसीवी एचएसएस (कोसीकलां), ब्रज सीमंत एचएसएस (कौलाहार), आरएसएस इंटर कॉलेज (मडौरा), राम चंद्र एचएस (धर्मपुरा) शामिल हैं। इसके अलावा मां वी देवी एचएस स्कूल (महावन), एसएसएस ग्वार एचएसएस (जावरा मांट), श्री रामफल एचएसएस (कुदवारा नासिटी मांट), ठाकुर गुलाब सिंह यूएमवी (कोसी खुर्द), श्रीमती उर्मिला पचैनिया इंटर कॉलेज (मघोरा) और श्री ईश्वरी प्रसाद हाईस्कूल , कोसी खुर्द की मान्यता भी बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधकों में हड़कंप मचा हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
