• Thu. Jun 18th, 2026

मथुरा की कॉलोनियों में पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य

ByVijay Singhal

Jun 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तेल व गैस के वैश्विक संकट के दौर में इनकी उपलब्धता बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि जिन क्षेत्रों में टोरेंट गैस लिमिटेड की ओर से घरेलू पीएनजी का बुनियादी ढांचा तैयार है, वहां आगामी तीन माह में अनिवार्य रूप से एलपीजी से पीएनजी में माइग्रेट करना होगा। जिले की 9 प्रमुख गेट बंद कॉलोनियों में निर्धारित समय में एलपीजी कनेक्शन सरेंडर न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए जाएंगे। जिले की नौ प्रमुख गेटबंद सोसाइटियों के कुल 4150 मकानों में से 3001 परिवारों ने पीएनजी अपना लिया है, जबकि 1149 घरों में अभी भी एलपीजी का इस्तेमाल हो रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिन कॉलोनियों में पीएनजी लाइन डाली जा चुकी है वहां लोगों द्वारा तीन माह में कनेक्शन नहीं लिया गया तो उनका एलपीजी का कनेक्शन निरस्त कर दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.