हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन चौकी के समीप एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब इटावा सिरसागंज से यह परिवार भतीजी की गोद भराई की रस्म पूरी कर घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। इटावा के सिरसागंज से एक परिवार अपनी भतीजी की गोद भराई के समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कार सवार सभी लोग वापस मानेसर के लिए लौट रहे थे। वैगनआर कार में 55 वर्षीय रमाशंकर, उनका बेटा अमन, पत्नी शकुंतला, बेटा अभिषेक और एक पारिवारिक मित्र पप्पू सवार थे। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। जिस घर में कुछ घंटों पहले तक भतीजी की शादी और गोद भराई की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब चीखपुकार मची थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
