• Wed. Jun 17th, 2026

विद्युत अभियंता संघ ने किया समस्याओं पर मंथन

ByVijay Singhal

Jun 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युत अभियंता संघ की बैठक में विद्युत वितरण व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। उनके व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान की दिशा में विचार-विमर्श किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत अभियन्ता संघ के शाखा सचिव राहुल चौरसिया ने बताया कि बैठक में समस्याओ के बारे में अवगत कराया। कभी-कभी कार्य के दौरान समस्या आती हैं। बैठक में वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में लगातार आ रही दैवीय आपदाओं के बावजूद मथुरा इकाई के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण के साथ विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने हेतु कार्य कर रहे हैं। साथ ही, उपभोक्ताओं को और अधिक बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की। अध्यक्षता एक्सईएन गौरव कुमार ने की। बैठक में एक्सईएन आशुतोष तिवारी, एसडीओ सौरभ मिश्रा, एसडीओ शुभम अग्रवाल, एसडीओ मनीष बंसल, एसडीओ देवेन्द्र तिवारी, इंजीनियर प्रभात आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.