• Wed. Jun 17th, 2026

मांट टोल पर एक्सप्रेस-वे पर सात बसें सीज, 22 के किए चालान

ByVijay Singhal

Jun 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बसों की सघन जांच की गई। इनमें सात बसों को मानकों के अनरूप न मिलने पर सीज कर दिया गया, जबकि 22 बसों का चालन किया गया। अभियान के दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर, और आपातकालीन द्वारों की स्थिति को परखा गया। एआरटीओ राजेश राजपूत, एआरटीओ सतेंद्र कुमार सिंह, पीटीओ संदीप चौधरी, पीटीओ पूजा सिंह द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। सात बसों को सीज करने के अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने, तय क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और अन्य तकनीकि कमियां पाए जाने पर 22 बसों के विरुद्ध चालान की विधिक कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने बताया कि शासन की मंशा एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का माहौल देना है। डग्गामार और अनफिट वाहन न केवल राजस्व को चपत लगा रहे हैं, बल्कि यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं। मानक विहीन वाहनों के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी और आने वाले दिनों में इस चेकिंग अभियान को और अधिक कड़ा किया जाएगा। परिवहन विभाग की इस ताबड़-तोड़ कार्रवाई से एक्सप्रेस-वे पर अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहन चालकों और डग्गामार बस ऑपरेटरों में हड़कंप का माहौल रहा। विभाग ने सभी वाहन स्वामियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे अपने वाहनों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालित करें, अन्यथा और गंभीर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.