• Tue. Jun 16th, 2026

नोहझील पुलिस ने कार का बीमा क्लेम हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना पुलिस ने बीमा कंपनी से लाखों रुपये का क्लेम हड़पने के लिए रची कार चोरी की साजिश का पर्दाफाश किया है। सामने आया है कि आरोपियों ने अपनी कार को गायब कर चोरी की झूठी कहानी बनाई, लेकिन पुलिस की जांच और साक्ष्यों के आधार पर पूरा षड्यंत्र खुल गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कार को बरामद किया है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले की शुरुआत 10 जून को हुई, जब सकतपुर निवासी संतोष कुमार अपने भाई की वैगनआर कार लेकर नौहझील-बाजना रोड स्थित शिवा ढाबा पहुंचा। कुछ समय बाद उसने अपने भाई उमेश कुमार को सूचना दी कि ढाबे से कार चोरी हो गई है। उमेश कुमार ने थाना नौहझील में कार चोरी की लिखित तहरीर दी। घटना की जांच में थाना पुलिस जुट गई। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद व्यापक स्तर पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने का अभियान चला। पुलिस ने करीब 300 किलोमीटर के दायरे में 900 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके बाद एक एक कर मामले में परतें खुलती चली गईं। जांच के दौरान पता चला कि कार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इमरान मिस्त्री की दुकान पर छिपाया गया है। जहां कार की पहचान मिटाने के लिए नंबर प्लेट और अन्य बदलाव किए गए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कार का बीमा 26 जून को समाप्त होने वाला था। बीमा अवधि खत्म होने से पहले आरोपी झूठा मामला दर्ज कराकर बीमा कंपनी से क्लेम लेना चाहते थे। सूचना पर पुलिस ने नौहझील-गौमत मार्ग स्थित गांव प्रह्लादगढ़ी के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से का भी बरामद की गई है। एसआई हरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संतोष कुमार, जय सिंह, इमरान मिस्त्री, समेत अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.