हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मोहर्रम की शुरुआत हो रही है। इस दौरान 26 जून तक अलग-अलग दिनों में कार्यक्रम होंगे। अंतिम दिन 26 जून को शहर के विभिन्न स्थानों पर ताजिए निकाले जाएंगे। लोगों की व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने, शरारती तत्वों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस देने और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार को जुलूस के आगे और पीछे मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने को कहा। पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम को सभी क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, खुले ट्रांसफार्मर के चारों ओर बैरिकेडिंग करने, जगह-जगह एंबुलेंस लगाने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग की जगह-जगह गाड़ियों की तैनाती रहेंगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, पुलिस अधीक्षक सिटी राजीव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
