हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) के नाम का फर्जी फायरिंग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र लगा शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने के प्रयास में जैंत और मगोर्रा पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। चौकी प्रभारी पाली डूंगरा (मगोर्रा) उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि रामनगर (रामपुर) निवासी योगेंद्र कुमार ने वारिसान शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। शुरुआती जांच के बाद फाइल आगे बढ़ाई गई, लेकिन एसएसपी कार्यालय के निर्देश पर जब आरआई द्वारा जांच की गई तो प्रमाण पत्र पूरी तरह कूट रचित (फर्जी) पाया गया। पुलिस लाइन से फायरिंग ट्रेनिंग सर्टिफिकेट स्वयं हस्तलेख में भरकर दिए जाते हैं, जबकि आरोपी का सर्टिफिकेट टाइप किया हुआ था। यहीं पर खेल पकड़ में आ गया। इसी तरह जैंत थाना क्षेत्र के नगला बहादुर उर्फ कीकी नगला निवासी अरुण कुशवाह और योगेश कुशवाह ने फर्जी सर्टिफिकेट के माध्यम से नए शस्त्र लाइसेंस की स्वीकृति प्राप्त करने का प्रयास किया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट में धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। सरकारी प्रक्रिया और दस्तावेज के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
