• Tue. Jun 16th, 2026

व्रन्दावन में ई-रिक्शा चालक ने प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

ByVijay Singhal

Jun 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ई-रिक्शा चालक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने अपने साथी की मदद से युवती की अश्लील वीडियो और तस्वीरें बना लीं और उनके दम पर पीड़िता की दो जगह शादी तुड़वा दी। अब तीसरी जगह तय हुई शादी को भी तोड़ने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रंगजी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह एक मंदिर के पीछे अपने रिश्तेदार के यहां सिलाई सीखने जाती थी। इस दौरान वह ज्ञान गुदडी वैजयंती आश्रम के पास रहने वाले सोहित ठाकुर के संपर्क में आई, जो ई-रिक्शा चलाता था। आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया और खुदकुशी की धमकी देकर उसे बात करने पर मजबूर करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि सोहित और उसके एक अज्ञात साथी ने उसे डरा-धमकाकर नगर के एक गेस्ट हाउस में ले गए। वहां रोहित ने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे वह अर्ध बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। उसके साथी ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना लीं। आरोपी लगातार इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। हद तो तब हो गई जब पीड़िता के माता-पिता ने उसकी शादी मथुरा और फिर निकट के गांव में तय की तो आरोपी ने लड़के वालों को अश्लील वीडियो दिखाकर दोनों जगह शादी तुड़वा दी। वर्तमान में पीड़िता की शादी राजस्थान में तय हुई है। आरोपी ने जयपुर में पीड़िता के जेठ का नंबर निकालकर उन्हें फोन किया और अश्लील सामग्री होने का दावा करते हुए कोर्ट में मुकदमा करने की धमकी दी, जिससे अब यह शादी भी टूटने की कगार पर है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.