• Sat. Nov 28th, 2026

मयूर बिहार में सीवर ओवरफ्लो से सड़क पर बहा गंदा पानी

Byvijay.singhal1233

Jun 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धौली प्याऊ के मयूर बिहार में सीवर लाइन ओवरफ्लो हो गई। इससे सीवर का पानी सड़क पर बहने लगे। ऐसे में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण पूरी सड़क पर गंदगी फैल गई, जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। गंदे पानी से बदबू के कारण स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का घरों में बैठना तक मुहाल हो गया। कई वाहन चालक इस गंदे पानी में फिसलने से बाल-बाल बचे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि सफाई कर्मियों को लगाकर सीवर लाइन व्यवस्थित कर दी गई है। हालांकि इस सीवर लाइन की यही कहानी है। दो माह पहले भी इसी तरह सीवर लाइन ओवरफ्लो हो गई थी सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया था।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.