• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा में परीक्षार्थी ने गेस्ट हाउस के कमरे में फंदा लगाकर देदी जान

Byvijay.singhal1233

Jun 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएससी एग्रीकल्चर की परीक्षा देने आए परीक्षार्थी ने गेस्ट हाउस के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और परिजन को सूचना दी। भरतपुर निवासी मोनू (20) एग्रीकल्चर से बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। वह अपनी परीक्षाओं के सिलसिले में मथुरा आए थे और दोस्तों के साथ देवनगर के चौरसिया भवन में कमरा किराए पर लेकर ठहरे थे। शनिवार को उसके साथी परीक्षा देने के लिए निकले तो मोनू ने साथ जाने से मना कर दिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद साथी कमरे पर पहुंचे और अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गए। मोनू का शव कमरे के भीतर पंखे के कुंडे पर फंदे से लटका था। दोस्तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि घरेलू कलह के चलते छात्र ने आत्महत्या की है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.