• Mon. Jun 15th, 2026

लोनी पुलिस परिजनो को लेकर शव की पहचान के लिए मथुरा पहुँची

ByVijay Singhal

Jun 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में दूध कारोबारी ओमकार उर्फ ओमन की अपहरण के बाद संदिग्ध हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए गाजियाबाद पुलिस पीड़ित परिवार को लेकर मथुरा पहुंची। मांट क्षेत्र में पांच जून को गंगनहर से मिले शव के सुरक्षित रखे गए दांत के सैंपल लेकर टीम लौट गई। अब इन दांतों से परिवार का डीएनए मैच किया जाएगा। इसके बाद शव की पहचान हो सकेगी। हालांकि परिजन ने फोटो से शव की पहचान कर ली है और अस्थियां भी ले गए हैं। गंगनहर से मिले शव की स्थिति बेहद खराब होने के कारण तत्काल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस पर थाना मांट पुलिस ने नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया। हालांकि पहचान के उद्देश्य से शव का विसरा और शरीर के अन्य अंग सुरक्षित रख लिए गए थे। इधर, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात के बाद ओमकार को गोली मारकर शव रोहटा मेरठ रोड स्थित गंगनहर में फेंका था। गाजियाबाद पुलिस आशंका जता रही है कि गंगनहर में बहते हुए मथुरा तक पहुंचा शव ओमकार का हो सकता है। रविवार को फोटो से शव की शिनाख्त के लिए गाजियाबाद पुलिस पीड़ित परिवार को लेकर मथुरा पहुंची। मृतक के भाई सुरेंद्र ने फोटो देखकर शव की पहचान ओमकार के रूप में की है। इसके बाद भी पुलिस डीएनए जांच कराएगी। एसपी देहात सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि डीएनए जांच के लिए गाजियाबाद पुलिस को शव के सुरक्षित रखे सैंपल उपलब्ध कराए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.