हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लखनऊ में विधानसभा कूच से पहले एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को पूरी रात थाने में रखा। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के हस्तक्षेप के बाद अगले दिन छोड़ा गया।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया एवं यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गेश बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हा रहे थे। जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर ही रोकने का प्रयास किया लेकिन वह कार्यकर्ताओं के साथ होली गेट तक पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी, दुर्गेश बघेल, हर्ष चौरसिया को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, संगठन सृजन अभियान प्रभारी राजन पाठक के प्रयासों के बाद सभी को सुबह छोड़ दिया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
