• Sun. Jun 14th, 2026

ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, तीन के खिलाफ मुकदमा

ByVijay Singhal

Jun 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील के अंतर्गत गांव सामंतागढ़ी निवासी व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की तो पता चला कि मृतक ने रात को दोस्तों के साथ बाउंड्री पर बैठ कर शराब पी थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थिति में गिरने से मौत हो गयी। परिजनों ने तीन नामजदों पर हत्या कर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। शनिवार सुबह गढ़ी सामंता, नौहझील निवासी सामलिया (45) गांव के समीप एक प्लॉट की बाउंड्री के समीप मृत अवस्था में पड़ा था। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक नौहझील जगदंबा सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। उन्होंने बताया कि इस दौरान पाया कि शुक्रवार रात सामलिया ने अपने दोस्त रामवीर के साथ दीवार पर बैठ कर शराब सेवन किया था। रामवीर शराब पीने के बाद ठेका से और शराब लेने चला गया, तभी सावलिया का बैलेंस बिगड़ने से दीवार से पीछे की ओर ईंटों पर गिर गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं इस मामले में मृतक की पत्नी मछला देवी ने तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब सात बजे रामवीर, लोकेश और सुरेश पति को काम के बहाने से अपने साथ बुलाकर ले गये। जबरदस्ती शराब पिलाने के बाद लाठी डण्डे और ईंट पत्थरों से मारपीट की। इसके चलते पति की मौत हो गयी। सुबह उनका शव मिला है। मृतक अपने पीछे पांच छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.