• Sat. Jun 13th, 2026

व्रन्दावन में होमगार्ड की पिटाई, प्लाटून कमांडर की वर्दी के खींचे स्टार

ByVijay Singhal

Jun 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम के समीप ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड एवं प्लाटून कमांडर के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक, उसके पिता और तीन महिलाओं ने ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी वर्दी पर लगे स्टार खींच लिए। हमले में पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित होमगार्ड की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम पर होमगार्ड सूरजमल ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान आश्रम के सुरक्षा गार्ड अशोक ने सूरजमल को एक लड़के को सौंपते हुए बताया कि यह मोबाइल चोर है। जब होमगार्ड सूरजमल ने उस युवक से पूछताछ करने का प्रयास किया तो युवक सिद्धार्थ भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया। हंगामा होते देख वहां से गुजर रहे चेकिंग अधिकारी प्लाटून कमांडर गोपाल प्रसाद मौके पर रुके और पूछताछ करने लगे। आरोपी युवक और उसके साथ मौजूद लोग आक्रामक हो गए। आरोप है सिद्धार्थ, उसके पिता अतुल और उनके साथ मौजूद तीन अन्य महिलाओं ने दोनों ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने वर्दी में मौजूद प्लाटून कमांडर गोपाल प्रसाद के कंधे से उनके स्टार खींच लिए। आरोप है कि गोपाल प्रसाद के बाएं हाथ के अंगूठे को दांतों से बुरी तरह काट लिया। हमले में दोनों को काफी चोटें आई हैं। होमगार्ड सूरजमल द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार घटना का वीडियो साक्ष्य भी मौजूद है। पुलिस को सौंपे गए शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस धारा 191(2), धारा 121(1), धारा 132, धारा 352 में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर पीपी सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी सिद्र्थ्थ और अतुल को गिरफ्तार कर मामले की जांच जारी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.