हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम द्वारा मानसून से पहले अप्रैल माह से नाले-नालियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों के सफाई के दावों के बावजूद नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। ऐसे में जोरदार बारिश हुई तो शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
अधिकारियों का दावा कि औरंगाबाद क्षेत्र में 80 फीसदी नाले-नालियों की सफाई पूरी हो चुकी है। इसके अलावा भैंस बहौरा, मसानी नाला सहित शहर के अन्य नालों की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि ये दावे हवाई नजर आ रहे हैं। वहीं अंतापाड़ा, चंदनवन, नरहौली, महोली समेत अन्य क्षेत्रों में नाले-नालियों की सफाई सिफर है। नालों में कचरा और गाद जमी हुई है। बरसाती नालों की चौड़ाई कचरे के कारण घटकर आधी रह गई है, लेकिन जिम्मेदार कागजों में सफाई के दावे कर रहे हैं। रामगोपाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया अप्रैल माह से सफाई का कार्य जारी है। मथुरा-वृंदावन के अधिकतर नाले व नालियों की सफाई हो चुकी है। कुछ नालों की सफाई जारी है। मानसून की दस्तक से पूर्व उनकी भी सफाई पूरी हो जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
