हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला पूर्ति अधिकारी को बीते दिनों पानीगांव-मांट रोड पर पेट्रोल पंप के निकट गोदाम में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर बाजार में महंगे दामों पर बेचने की शिकायत मिली थी। आपूर्ति विभाग ने राजस्व और पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने मांट-वृंदावन रोड पर चिह्नित मार्केट के छापा मारा तो अफरातफरी मच गई। हॉकर सिलिंडर छोड़कर भाग निकले, जबकि वृंदावन के कैलाश नगर निवासी जसवीर सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीते एक साल से हॉकरों के साथ मिलकर गैस रिफिलिंग का कार्य कर रहा था। गैस सिलिंडर में भरने के बाद वृंदावन, लक्ष्मीनगर और राया आदि क्षेत्रों में आपूर्ति की जाती थी। टीम ने व्यावसायिक व घरेलू 218 गैस सिलिंडर रिफिलिंग की पांच पंप मशीनें, चार पाइप नोजल, दो तौल मशीनें, एक जनरेटर और दो लोडर वाहन भी बरामद किए हैं। डीएसओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सिलिंडर इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में रखवाए गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
