• Sat. Nov 28th, 2026

छटीकरा की बैंक में फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लेने बाला आरोपी गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Jun 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा की छटीकरा शाखा में कथित रूप से फर्जी दस्तावेज के आधार पर कृषि भूमि पर लोन प्राप्त कर धोखाधड़ी करने के मामले में थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह प्राथमिकी न्यायालय के आदेश पर दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा छटीकरा शाखा के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक मनु कौन्तेय की ओर से न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने कृषि भूमि संबंधी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंक से लाखों रुपये का लोन लिया। मामले की जांच के बाद न्यायालय के आदेश पर थाना जैत में वर्ष 2025 में धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज के प्रयोग से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में जैत थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान भरतिया कट एनएच-19 से आरोपी धर्मपाल पुत्र बोना निवासी ग्राम उझानी, थाना शेरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना जैत में प्राथमिकी दर्ज है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.