• Thu. Jun 11th, 2026

20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना पुलिस और रिवार्डिड टीम की संयुक्त कार्रवाई में 20 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद आरोपी आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी 20 हजार रुपये का इनामी अपराधी हम्बीर (28) पुत्र रामगोपाल निवासी नगला उदय सिंह थाना बलदेव किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद मंगलवार रात करीब 9 बजे दौलतपुर अंडरपास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में हम्बीर के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 13 प्राथमिकी दर्ज हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.