हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा, थाना फरह के अंतर्गत हाइवे पर महुअन टोल से पहले झंडीपुर कट के समीप अनियंत्रित हो डिवाइडर पर चढ़ कर पलटी रोडवेज की अनुबंधित बस में घायल हुए एक और व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी। उसकी शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इस घटना में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। गौरतलब है कि सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे रोडवेज से अनुबंधित बस गोवर्धन से करीब 50 सवारियां लेकर फिरोजाबाद जाते समय महुअन टोल से पहले झंडीपुर कट के समीप ट्रक को ओवरटैक करते समय अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा कर पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गयी थी,जबकि 13 घायल हो गये थे। इसमें एक की हालत चिंताजनक थी, उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार तड़के तीन बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी, वह वेंटीलेटर पर था। थाना प्रभारी निरीक्षक फरह छोटे लाल ने बताया कि पुलिस बेहोशी की हालत में उपचाररत व्यक्ति की पहचान करने में जुटी थी। तभी सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी शिनाख्त फरीदाबाद से आये लोगों ने सुनील (47) निवासी गांव तिलपत, पोहप कॉलोनी, थाना पल्ला, फरीदाबाद के रूप में की। परिजनों के शिनाख्त करने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक आगरा में किसी चिकित्सक को दिखाकर दवा लेने जा रहा था। सुनील शादीशुदा था। सुनील की मौत की जानकारी होने पर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
