• Wed. Jun 10th, 2026

ठिकाने बदल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश जयसिंहपुरा से गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) आगरा यूनिट की टीम ने घरों में चोरी करने वाले 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को जयसिंहपुरा से गिरफ्तार किया है। चार बदमाशों ने मिलकर अक्तूबर 2025 में गोविंद नगर में कारोबारी के घर से 80 हजार रुपये समेत लाखों के गहने चोरी कर लिए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। वारदात में शामिल एक चोर को बुलंदशहर पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है, जबकि दो विभिन्न जेलों में बंद हैं।

एसटीएफ को सूचना मिली कि गोविंद नगर थाने से वांछित 50 हजार रुपये का इनामी मेरठ के सिलाढ़ी के फ्रेंड्स कॉलोनी, जीनियस पब्लिक स्कूल के पास रहने वाला मौ. शाहिद उर्फ कल्लू राठौर जयसिंहपुरा क्षेत्र में है। सब इंस्पेक्टर रजनीश चौधरी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जयसिंहपुरा चौराहे के नजदीक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पथवारी मंदिर वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी शाहिद ने बताया वह 15 वर्षों से रात के समय घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह अपने गिरोह के साथ टैक्सी लेकर मेरठ और गाजियाबाद आदि जिलों में जाता था और चोरी का सामान टैक्सी में लाद लाते थे। शाहिद पर मेरठ, गाजियाबाद और मथुरा के विभिन्न थानों में चोरी और आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.