• Sat. Nov 28th, 2026

बरसाना थाना में हंगामा करने वाले आरोपियों की वीडियो से पहचान

Byvijay.singhal1233

Jun 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में खनन के आरोपियों को पकड़े जाने के बाद बरसाना थाने में हंगामा करने वालों की पुलिस ने वीडियो से पहचान कर ली है। इनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। बीती बृहस्पतिवार रात पुलिस को कमई और करहला के बीच स्थित गोशाला के पास जेसीबी से मिट्टी के अवैध खनन और ट्रैक्टरों से उसकी ढुलाई की सूचना मिली थी। उपनिरीक्षक मदन सिंह ने मौके पर खनन अधिकारी के साथ पहुंचकर खनन कार्य को रुकवाया और एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को कब्जे में कर सीज कर दिया था। आरोप है इस दौरान कमई निवासी सूरजपाल और लखन सिंह ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस के साथ अभद्रता की थी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। सूचना पर कैबिनेट मंत्री के भतीजे व प्रतिनिधि नरदेव चौधरी बरसाना थाने पहुंच गए। उन्होंने समर्थकों के साथ थाने में हंगामा किया और आरोपियों को थाने से छुड़ा ले गए थे। दूसरे दिन पुलिस ने सूरज पाल को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि वीडियो के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.