हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराजी की परिक्रमा लगाकर घर लौट रहे युवक ने लक्ष्मी नगर पुल पर ऑटो रुकवाया और यमुना में छलांग लगा दी। 13 घंटे बाद पुलिस ने नदी से शव बरामद किया है आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस के अनुसार, राया के गांव गोगा निवासी जितेंद्र (23) नोएडा में किसी निजी कंपनी में काम करते थे। वह शनिवार शाम को नोएडा से सीधे गोवर्धन पहुंचे। रविवार को गिरिराजी की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा पूरी होने के बाद वह रविवार रात को ऑटो से घर जा रहे थे। इसी दौरान पुल पर ऑटो रुकवाया और सामान ऑटो में ही छोड़ दिया।
इसके बाद पुल से यमुना में छलांग लगा दी। आननफानन ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना में तलाश शुरू कराई। पुलिस ने सोमवार को नदी से युवक का शव बरामद किया है। सीओ सदर पीतम पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
