• Sat. Nov 28th, 2026

फरह के गांव महुअन में अवैध संबंध के शक में पति पर हमला, पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप

Byvijay.singhal1233

Jun 8, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। फरह के गांव महुअन में अवैध संबंध के शक में पत्नी ने सोते समय पति के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इससे पति के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पति चंद्रपाल ने बताया उनकी पत्नी मनीषा अन्य महिला के साथ संबंध होने के शक में उनके साथ मारपीट करती है। पूर्व में भी वह उनके ऊपर चाकू से हमला कर चुकी है। वह दो बेटी और एक बेटे के साथ घर में छत पर बने कमरे में सो रहे थे। तभी पत्नी मनीषा ने उनके ऊपर डंडे से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। फरह थाने के इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार उज्ज्वल ने बताया घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रुक्मिणी विहार कालोनी निवासी महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ रह कर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वृंदावन थाने में दर्ज कराए मुकदमे में रुक्मिणी विहार की कान्हा माखन कालोनी निवासी महिला बबली शर्मा ने अपने पति राधा फ्लोरेंस कालोनी निवासी लक्ष्मीनारायण शर्मा, बड़े बेटे दीपक शर्मा व महिला पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.