हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के3 रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से चल रहे गेस्ट हाउस, होटल और होम-स्टे के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने ओमेक्स इंटरनिटी के कृष्णा कैसल सोसाइटी में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 40 फ्लैटों की बिजली काट दी गई। उनके स्वामियों को चेतावनी दी है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों में खलबली मच गई है। ओमेक्स पुलिस चौकी प्रभारी रितु यादव ने पुलिस टीम के साथ गेस्ट हाउस, होटल और होम-स्टे वाले फ्लैटों की जांच की। अभियान के दौरान करीब 40 फ्लैटों में व्यावसायिक तौर पर यात्री ठहरे हुए पाए गए। इन फ्लैटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी बिजली काट दी गई। कार्रवाई के बाद कृष्णा कैसल के लोगों ने रविवार को पुनः पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपा है, ताकि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
