• Mon. Jun 8th, 2026

व्रन्दावन के निधिवन दर्शन करने पहुंचे बैंक मैनेजर से मारपीट, कपड़े फाड़े

ByVijay Singhal

Jun 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के निधिवन में परिवार के साथ दर्शन करने आए बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर और मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। विवाद में बैंक मैनेजर से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की है। हापुड़ की वैशाली काॅलोनी निवासी संदीप शर्मा अपने पिता फूलवास शर्मा, मां और आठ वर्षीय बेटे के साथ निधिवन में दर्शन करने के लिए आए थे। संदीप एक बैंक शाखा में रिलेशनशिप मैनेजर हैं। यहां मध्यप्रदेश के आठ-नौ श्रद्धालु भी दर्शन करने के लिए पहुंचे। इनके साथ महिलाएं भी शामिल थीं। भीड़ के बीच दोनों श्रद्धालु दलों में धक्का मुक्की को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही समय में विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आपस में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। इस दौरान संदीप के कपड़े फाड़ दिए व पीटकर घायल कर दिया। विवाद के दौरान संदीप के पिता के गले से सोने की चेन गुम हो गई, हालांकि बाद में वह मिल गई। बैंक मैनेजर ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंची।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.