हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने यमुना में क्षमता से अधिक लोगों को नाव में बिठा कर घुमाने के आरोप में एक नाविक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि सेफ्टी जैकेट होने के बावजूद किसी को ना तो वह पहनाई और करीब 20 से अधिक लोगों को लेकर यमुना में घुमा रहा था। पिछले माह वृंदावन में केशी घाट पर यमुना में हुए हादसे के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने नाविकों के लिये निर्देश जारी किये थे। इसके तहत बिना सेफ्टी जैकेट पहनाये और क्षमता से अधिक लोगों को बिठा कर नौकायन न करायें। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन ने लाइफ सेफ्टी जैकेट भी नाविकों को वितरित की थीं। वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने वृंदावन से मथुरा तक के घाटों पर पुलिस कर्मियों को भी सुरक्षा के लिये लगाया है। बावजूद इसके नाविक लापरवाही बरतने से बाज नही आ रहे हैं। शनिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा को सूचना मिली कि यमुना में सदर बाजार की ओर से एक नाविक बिना लाइफ सैफ्टी जैकेट पहनाए और नाव की क्षमता से अधिक करीब 20 से अधिक महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को बिठा कर यमुना में घुमा रहा है। सूचना पर नाविक पुलिस टीम के साथ यमुना से नाविक जतिन निवासी गांव दामोदरपुरा, सदर बाजार को यमुना में पीछा कर पल्लीपार से गिरफ्तार कर चालान किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संबंधित कोर्ट ने उसे 14 दिन के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
