हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली के कृष्णा नगर क्षेत्र के भूतेश्वर अखाड़े में फायरिंग करने वाले हाईकोर्ट लिखी स्कॉर्पियो सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वारदात के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों के सामने हवा में रिवॉल्वर लहराते हुए नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना गोविंद नगर क्षेत्र के सरस्वती कुंड निवासी करन ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि शुक्रवार रात को उनके साथ अमित और शीतल अखाड़े में थे। इसी दौरान थाना शेरगढ़ के सेही निवासी दिनेश वशिष्ठ अपनी स्कॉर्पियो से आया और कहासुनी करने लगा। विरोध करने पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी हवा में रिवॉल्वर लहराने लगे। पुलिसकर्मियों ने घेर कर पकड़ लिया और लाइसेंसी रिवॉल्वर व हाईकोर्ट लिखी स्कॉर्पियो सहित आरोपी को थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया करन एक युवती से बात करता है, उसी से वह भी बात करता है। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
