• Sun. Jun 7th, 2026

मथुरा में मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा

ByVijay Singhal

Jun 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाइवे थाना के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में मरीज की मौत होने पर परिजन ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और चिकित्सक पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया। पीड़ित परिजन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सतेंद्र भाटिया ने बताया कि 28 मई को गोवर्धन के महरौली निवासी मुकेश के पेट में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्हें महोली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद वह सात दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ती चली गई पर चार जून को उन्हें छुट्टी दे दी। आरोप है कि पांच जून को फिर उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया तो उन्हें उसी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। स्थिति ज्यादा खराब होने के बाद मुकेश ने अस्पताल के गेट पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कि और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन ने हाईवे थाने में तहरीर दी है। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.