हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत जीएलए यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और चालक ट्रक के नीचे दब गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनेश पुत्र देवी चरण (26 वर्ष) निवासी ग्राम मकदूमपुर, थाना नौहझील, ट्रैक्टर से ईंटें लेकर मथुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान जीएलए गेट नंबर-2 के समीप पीछे से आ रहा ट्रक आगे चल रहे ट्रैक्टर में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में मुनेश ट्रक के नीचे दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। चालक के ट्रक के नीचे फंसे होने के कारण उसे निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद मुनेश को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रक को भी कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
