• Sun. Jun 7th, 2026

बांकेबिहारी के द्वार पर श्रद्धालु की माैत, भीड़ और गर्मी के चलते बिगड़ी तबीयत

ByVijay Singhal

Jun 7, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के वृंदावन में मध्य प्रदेश से परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की भीड़ के बीच मौत हो गई। गली नंबर 3 में श्रद्धालु की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकमास में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भीषण गर्मी के बीच एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गुना जनपद के ग्राम वमौरी निवासी 48 वर्षीय भरत सिंह लोधा शनिवार दोपहर अपनी पत्नी राममूर्ति, मामा सुरेश लोधा तथा राजेश लोधा के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विद्यापीठ चौराहे से मंदिर की ओर बढ़ते समय श्रद्धालु को भारी भीड़ और तेज धूप के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षागार्ड मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत सिंह को मृत घोषित कर दिया।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.