• Sat. Nov 28th, 2026

तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, गोसेवक समेत तीन युवकों की मौत

Byvijay.singhal1233

Jun 6, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनगर-महावन मार्ग स्थित सिहोरा मोड़ पर शुक्रवार की शाम चार बजे रफ्तार से दौड़ती दो बाइकों में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो बाइकों पर सवार तीन युवकों की मृत्यु, जबकि दो युवक घायल हो गए। मृतकों में एक गोसेवक शामिल है। दुर्घटना के बाद परिवार में चीत्कार मच गया। दर्जनों परिचित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस रात्रि में ही पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी थी। तीनों मृतक अविवाहित बताए जा रहे हैं।शुक्रवार शाम यमुनापार के अजयनगर निवासी राकेश का 18 वर्षीय पुत्र गोपीचंद्र, साथी लक्ष्मीनगर के गोपालपुर निवासी 18 वर्षीय छोटू के साथ लक्ष्मीनगर से अपने गांव आ रहे थे। वहीं महावन थाना के गोकुल निवासी गोसेवक 20 वर्षीय सौरभ शर्मा अपने साथी 19 वर्षीय पीयूष एवं 18 वर्षीय ऊदल सिंह के साथ बुलेट से लक्ष्मीनगर की ओर आ रहे थे। शाम चार बजे जमुनापार क्षेत्र में लक्ष्मीनगर से महावन मार्ग स्थित सिहोरा गांव की मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।तेज रफ्तार में हुई भिड़ंत के बाद दोनों बाइकों पर सवार इधर-उधर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार सौरभ शर्मा व दूसरी बाइक पर सवार गोपी व छोटू की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। कुछ देर में स्वजन व परिचितों की पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ जमा हो गई। बताते हैं दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक तेज थी। मोड़ होने पर दुर्घटना हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चला रहे युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद गोसेवकों ने बताया, सौरभ शर्मा गोसेवक थे। शुक्रवार की दोपहर वह बलदेव क्षेत्र के गांव डहरूआ में गोवंशी को किसी के द्वारा भाला मारने के कारण उपचार कराने गए थे। शाम को उधर से लौटते समय दुर्घटना हुई है। सौरभ पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वहीं सौरभ शर्मा पुरोहितगिरी भी करते थे। थाना प्रभारी विदेश कुमार त्यागी ने बताया, मृत युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.