• Sat. Jun 6th, 2026

मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन कर की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

ByVijay Singhal

Jun 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोबर्धन में मुस्लिम समाज के लोगों ने बरसाना रोड स्थित ईदगाह के समाने प्रदर्शन कर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नारे लगाए गए। राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मुस्लिमों ने कहा कि इस्लाम में गाय का मांस खाना और उसका वध करना हराम है, इसलिए समाज गाय की रक्षा का पक्षधर है। शुक्रवार को गो संरक्षण और गो सेवा के समर्थन में अनवर हुसैन एडवोकेट एवं उमर फारुकी के नेतत्व में मुस्लिम समाज लोगों ने ईदगाह पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गो माता के सम्मान में-मुस्लिम समाज मैदान में जैसे नारे लगाए। इस दौरान दौरान अनवर हुसैन एडवोकेट एवं उमर फारुकी ने कहा कि गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, गोमाता के अवैध क्रय-विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबन्ध हो, गोमांस के निर्यात पर रोक लगे एवं जनपद मथुरा के गोशालाओं में गाय की हिफाज़त के लिए टास्क फ़ोर्स बने। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि इस्लाम धर्म में गाय का मांस खाना और उसका वध करना हराम माना गया है। इस मौके पर अनीस, अकरम, इरशाद, सैफअलि कुरैशी, अनीस आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.