• Sat. Jun 6th, 2026

होटल का फायर सेफ्टी सिस्टम ऑटो मोड नहीं चला

ByVijay Singhal

Jun 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में दिल्ली सहित जगह-जगह हो रही भीषण आगजनी की घटना को देखते हुए दमकल विभाग की टीम ने मुख्य फायर अधिकारी के निर्देशन में होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने होटलों की रसोई से लेकर उनके बेसमेंट, छत तक चेकिंग करने के साथ ही फायर सेफ्टी सिस्टम को भी जांचा। चालू हालत में न पाए जाने पर होटल संचालकों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य फायर अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने टीम के साथ शुक्रवार को नगर के बेस्ट वेस्टर्न होटल पहुंचे। यहां उन्होंने बेसमेंट में लगे फायर सॉफ्ट पर लगा गेट आने जाने में परेशानी का कारण देता दिखाई दिया। बेसमेंट में कार्यक्रमों के लिए हॉल संचालित होता मिला। रसोई में भी अव्यवस्था दिखी। यहां फायर सिलिंडर तो मिले लेकिन कई सामान ऐसे रखा मिला जिससे आग लगने का खतरा बना हुआ था। टीम ने जब फायर सेफ्टी सिस्टम को चेक किया तो वह ऑटो मोड पर काम नहीं किया। सीएफओ ने आग से सुरक्षा की दृष्टि से जो कमियां हैं, उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा टीम ने हरेकृष्ण ऑर्चिड और उद्यान होटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के दौरान फायर स्टेशन ऑफिसर नरेश पाल सिंह, फायर कर्मी भूदेव सिंह, विक्रम यादव आदि मौजूद रहे। मुख्य फायर अधिकारी ने बताया कि नगर के चार होटलों को चेक किया गया। इसमें आग से सुरक्षा के मामले में कई तरह की कमी पाई गई। सभी कमियों को दूर कर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इन सभी होटलों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.