हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में बृहस्पतिवार देर रात मिट्टी खनन के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को छुड़ाने के लिए पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी और उनके समर्थकों ने थाना बरसाना परिसर में जमकर हंगामा काया। हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उधर, पुलिस ने दो नामजदों और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने, अवैध खनन करने और एसआई को जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, देर रात बीट प्रभारी उपनिरीक्षक मदन सिंह को सूचना मिली कि कमई-कराहल रोड पर मिट्टी खनन हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बुलडोजर, चार ट्रैक्टर और एक ट्रॉली को जब्त कर लिया। साथ ही मौके से दो युवकों को भी पकड़ लिया। इसके बाद रात करीब 12 बजे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी अपने समर्थकों के साथ थाना बरसाना पहुंचे। आरोप है कि थाना पुलिस पर दबाव बनाते हुए हंगामा किया। हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस द्वारा पकड़े गए एक युवक को बुलाया गया तो वह भी भड़क गया। युवक थाना पुलिस से गाली गलौज करने लगा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी दोनों युवकों को छुड़ा ले गए। उधर, बीट इंचार्ज मदन सिंह ने सूरज पाल और लखन सिंह के अलावा 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अवैध खनन करने, गली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी का कहना है कि मुझे कार्यकर्ताओं ने फोन पर बताया था कि उन्हें गलत तरीके से पकड़ा गया है। एक लाख रुपये न देने पर पुलिस सूरजपाल को थाने ले गई। अमृत सरोवर की खोदाई का काम चल रह है। पुलिस ने इसे अवैध खनन बताया गया। इसलिए थाने से कार्यकर्ता को लेकर आया हूं।
थाने में हंगामा, पुलिस बता रही बाहर की बात
पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि सूरजपाल और लखन सिंह ने अवैध खनन में पकड़े वाहनों को थाने ले जाते समय रोक लिया। जब पुलिस ने वाहन रोकने का कारण पूछा को तो ने गाली-गलौज के साथ हंगामा कर दिया। उधर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूरा मामला थाना परिसर के अंदर का दिखाई दे रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
