हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधाप्रसाद धाम, गोपाल खार में महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि ठाकुरजी, मंदिर की परंपराओं और सेवायत व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर मंदिर का सरकारीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए समाज तथा संत समुदाय एकजुट होकर कार्य करेगा। समारोह में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा श्रीबांकेबिहारी मंदिर की हाईपावर्ड कमेटी में मनोनीत सदस्य गोपेश गोस्वामी, रजत गोस्वामी, शैलेंद्रनाथ गोस्वामी एवं हिमांशु गोस्वामी का पटका ओढ़ाकर तथा अभिनंदन पत्र प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि अब सही मायने में मंदिर के सेवायत गोस्वामियों के प्रतिनिधियों को कमेटी में स्थान मिला है। इससे मंदिर की परंपराओं, व्यवस्था और श्रद्धालुओं के हितों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित होगा। कमेटी के सदस्य रजत गोस्वामी एवं शैलेंद्रनाथ गोस्वामी ने कहा कि उनका प्रयास मंदिर की व्यवस्थाओं को परंपरा, मर्यादा और संस्कृति के अनुरूप संचालित कराना रहेगा। स्वामी डॉ. आदित्यानंद गिरि महाराज ने कहा कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज की प्राचीन मर्यादाओं, धार्मिक परंपराओं और सेवायत व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए भविष्य की योजनाएं तैयार करनी चाहिए। गोपेश गोस्वामी एवं हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि उनकी श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को अधिक सुगम, सहज और सरल बनाना है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
