हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज चिकित्सा संस्थान में अध्ययनरत नर्सिंग छात्राओं ने बुधवार को कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। छात्राओं ने प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अपने शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की। मामले को लेकर कॉलेज परिसर में दिनभर हलचल बनी रही। धरने का नेतृत्व कर रहीं कांग्रेस नेता रूपा लवानियां ने बताया कि प्रवेश के समय संस्थान द्वारा सभी मान्यताओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब कुछ छात्राओं के नाम संबंधित पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं होने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने कहा कि छात्राएं लंबे समय से समाधान की प्रतीक्षा कर रही हैं, लेकिन अभी तक स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आ सकी है। धरने पर बैठी छात्राएं ज्योति, नीतू, मनीषा, सपना, भावना कुशवाह, सोनम और शिखा ने बताया कि उन्होंने नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रवेश लिया था। अब उन्हें परीक्षा, पंजीकरण और कोर्स की वैधता को लेकर चिंता सता रही है। छात्राओं का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनका पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है। छात्राओं ने नर्सिंग इंचार्ज दिव्यांशी पर फीस वापस लेकर जाने संबंधी आरोप भी लगाए। हालांकि दिव्यांशी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
