• Wed. Jun 3rd, 2026

22 साल के युवक का 45 वर्षीय महिला से करा दिया गंधर्व विवाह

ByVijay Singhal

Jun 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड में बाबा के गिरफ्तार होने के बाद उसके राज की धीरे-धीरे परतें खुल रहीं हैं। अभी तक की जांच में पता चला कि बाबा ने एक 22 वर्षीय युवक का 45 वर्षीय महिला से गंधर्व विवाह (लव मैरिज) कराया था। पुलिस ने आश्रम से रेस्क्यू किए गए अन्य युवक-युवतियों के विस्तृत बयान दर्ज किए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि बाबा धर्म और भक्ति का डर दिखाकर युवाओं को अपनी मर्जी के अनुसार जीने और आपस में शादी करने के लिए विवश करता था। विरोध करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती थी। कहता था कि उसके सपनों में भगवान श्रीकृष्ण आते हैं और खुद का उनका अवतार बताता था। हालांकि आगे की पुलिस जांच में प्रकरण की और भी परतें खुलेंगी। एसपी देहता सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी बाबा बेहद शातिर तरीके से युवक-युवतियों का शोषण करता था। वह आश्रम में आने वाली युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो बना लेता था। इसके बाद वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर पीड़िताओं के परिजन से मोटी रकम वसूलता था। ब्लैकमेलिंग से मिली इसी काली कमाई के जरिए उसने राधाकुंड में एक आलीशान मकान (आश्रम) भी खड़ा कर लिया है। फिलहाल वह भवन निर्माणाधीन है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.