• Wed. Jun 3rd, 2026

मथुरा के हाइवे छाता में ट्रक ने मचाया कोहराम, दो लोग हुआ घायल

ByVijay Singhal

Jun 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली के ठीक सामने बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक के अचानक डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन (आगरा की ओर जाने वाले मार्ग) पर आ जाने से कोहराम मच गया। इस ट्रक को बचाने की कोशिश में दिल्ली से आ रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली की ओर जा रहे ट्रक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में आ गया। सामने से आ रही कार के चालक ने टक्कर से बचने के लिए प्रयास किया, लेकिन वह दूसरे ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं, ट्रक चालक की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क के बीचों-बीच खड़े होने के कारण हाईवे की एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.