• Wed. Jun 3rd, 2026

मथुरा के जिला अस्पताल खुलने से पहले ही लग रहीं मरीजों की कतारें

ByVijay Singhal

Jun 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भीषण गर्मी का असर अब अस्पतालों की व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीज अस्पताल खुलने से पहले ही पहुंचने लगे हैं। सुबह छह बजे से पर्चा बनवाने के लिए खिड़की पर लंबी कतारें लग जाती हैं, जबकि दोपहर 12 बजे के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होने लगती है। सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रहता है, इसलिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आने वाले मरीज जल्दी अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में सबसे अधिक संख्या वायरल बुखार, पेट संबंधी समस्याएं, डिहाइड्रेशन, त्वचा रोग, एलर्जी और मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों की है। महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाएं और बच्चों की भीड़ देखी जा रही है। फरह से आए रामकिशन ने बताया कि दोपहर की भीषण गर्मी में अस्पताल आना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सुबह जल्दी आ गए हैं। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक है। मरीज सुबह छह बजे ही आकर लाइन में लग जाते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.