हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में आश्रम की संपत्ति और देखरेख के लिए गठित एक प्रबंध समिति के सचिव पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगा है। आरोप है कि सचिव ने अध्यक्ष की बीमारी और अनपढ़ होने का फायदा उठाकर धोखाधड़ी से बैंक खाते से 13,35,000 रुपये पार कर दिए। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्ञानी जी की बगीची (पानीघाट) निवासी और समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण दास ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आश्रम की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए एक प्रबंध समिति बनाई थी। इस समिति में वे स्वयं अध्यक्ष हैं जबकि चंद्रपुरी धौलीप्याऊ निवासी राजेंद्र सिंह को सचिव का पद सौंपा गया था। समिति का खाता बैंक ऑफ इंडिया की वृंदावन शाखा में है, जिसमें दानदाताओं से मिलने वाली राशि जमा की जाती है। इस राशि का उपयोग साधु-संतों की सेवा, गोशाला संचालन और भगवत सेवा में होता है। अध्यक्ष का आरोप है कि उनके बीमार और अनपढ़ होने का लाभ उठाकर सचिव राजेंद्र सिंह ने छल-कपट से कुछ चेकों पर उनके हस्ताक्षर करा लिए और संस्था की मुहर चुराकर खाते से 13,35,000 रुपये निकाल लिए । एक मार्च 2025 गबन की जानकारी होने पर जब अध्यक्ष ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामला बढ़ने पर राजेंद्र सिंह ने लिखित में अपनी गलती स्वीकार की और 7 मई 2025 तक 5 लाख वापस जमा करा दिए। साथ ही शेष राशि भी जल्द लौटाने का वादा किया। कुछ समय बाद आरोपी ने बचे हुए पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया और उल्टा खाते से 40,000 और निकाल लिए। सत्यनारायण दास का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं तो कोर्ट की शरण में गए। कोर्ट के आदेश पर अब प्राथमिकी दर्ज की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes

