• Sat. Nov 28th, 2026

व्रन्दावन के यमुना पुल पर युवक ने यमुना में छलांग लगाई

Byvijay.singhal1233

May 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पानी गांव पहुंच मार्ग स्थित यमुना के ऊपर बने पुराने पुल से युवक ने नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
जमुनापार थाना क्षेत्र के पानी गांव के पुराने पुल पर पानी गांव निवासी 19 वर्षीय प्रवीण ने शनिवार दोपहर को यमुना नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला और निकट के जिला संयुक्त चिकित्सालय ले पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि घर से नाराज होकर निकले युवक ने पुल से यमुना में छलांग दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.