• Sun. May 31st, 2026

कोसीकलां में ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए आरपीएफ लेगी ड्रोन का सहारा

ByVijay Singhal

May 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। कोसीकलां में आरपीएफ के कमांडेंट राजमोहन पिचाई ने कहा कि ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रोकने के लिए रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। ट्रेनों पर पथराव रोकने, निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरपीएफ ड्रोन का सहारा लेगी। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को आरपीएफ कमांडेंट ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले स्टेशन पर पहुंचकर प्लेटफार्म एक और दो व तीन, चार पर पहुंचकर संदिग्ध यात्रियों तथा सीसी टीवी कैमरों की जांच की। उन्होंने प्लेटफार्म पर वेटिंग रूम, वेटिंग हॉल, आदि स्थानों का निरीक्षण किया।

पिचाई ने कहा कि पिछले दिनों होडल रेलवे स्टेशन के समीप ताज एक्सप्रेस पर लोहे की पाइप फेंकने की घटना और पत्थरबाजी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे है। ज्यादातर घटनाओं में बच्चों का हाथ नजर आ रहा है। इसके लिए कोसी आरपीएफ थाने पर 16 कैमरे लगाए गए हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देने के लिए प्रयासरत है। जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कमाडेंट ने बताया कि ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रोकने के लिए रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरपीएफ ड्रोन का सहारा लेगी। आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन के जरिये रेलवे ट्रैक व आसपास के क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि, शरारती तत्व या ट्रेन पर पथराव करते हुए व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.