• Sat. May 30th, 2026

फरह में पानी में मस्ती कर रहे हाथी और भालू

ByVijay Singhal

May 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र और हाथी अस्पताल परिसर में हाथियों को गर्मी से राहत के लिए बाड़ों में स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। हाथियों को नहाने और आराम करने के लिए तालाबों तक निर्बाध पहुंच प्रदान की गई है। हाथियों के लिए मिट्टी के स्नान की भी व्यवस्था की है जो उनको प्राकृतिक व्यवहार में मदद करता है। साथ ही उनकी त्वचा को धूप से भी बचाता है। हाथियों के आहार में खरबूज, आम तरबूज, कद्दू, लौकी और खीरे जैसे मौसमी फल और सब्जियां भी शामिल की जा रही हैं ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है टीमें यह सुनिश्चित करती हैं कि भालू और हाथी परेशान न रहें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.