हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कर समाधान संघ के तत्वावधान में जिला टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा स्थानीय होटल में जीएसटी एवं इनकम टैक्स पर सेमिनार की। कार्यक्रम में कराधान से जुड़े नवीन प्रावधानों, व्यावहारिक समस्याओं एवं कानूनी पहलुओं पर मंथन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर वरिष्ठ अधिवक्ता रामाकांत भारद्वाज, राजीव पाराशर, योगेश कुमार वर्मा, एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष कृष्ण शर्मा, सचिव रोहिताश चौधरी, उपाध्यक्ष एवं संयोजक शेखर शर्मा तथा अमित सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया। सेमिनार में जीएसटी से विषयों पर सीए शेफाली गिरधरवाल ने जानकारी दी। उन्होंने जीएसटी रिटर्न, अनुपालन, नवीन संशोधनों और व्यावहारिक समस्याओं पर प्रकाश डाला। सीए अभिषेक अग्रवाल ने आयकर अधिनियम में हुए बदलाव, कर निर्धारण और करदाताओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद अग्रवाल, आशीष गर्ग, गिरीश अग्रवाल, वेद प्रकाश गोस्वामी, मान सिंह, हर्षवर्धन मंगल, हरीश अग्रवाल, अभिषेक सक्सेना एवं हाकिम सिंह उपस्थित रहे। आयोजन में उपाध्यक्ष शेखर शर्मा, अमित सक्सेना, देवेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, महीप अरोड़ा, विपिन अग्रवाल, मयंक गुप्ता, रेशु अग्रवाल, रिंकी राजपूत, कन्हैया कृष्ण का सहयोग रहा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
