• Wed. May 27th, 2026

फरह में बैंकमित्र से हुई लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

May 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में बैंक मित्र से साथ हुई लूट के चारों आरोपियों को पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए 55 हजार रुपये एक बाइक और एक तमंचा सहित दो कारतूस बरामद किए हैं। गांव के ही युवक ने रेकी कर तीन अन्य साथियों से घटना का अंजाम दिलवाया था। पकड़े गये चारों आरोपियों में आगरा के थाना बमरौली कटारा, समोगर निवासी भवनेश, अंकित, पवन और थाना फरह के गांव झुडावई निवासी संजू उर्फ संजय शामिल हैं। भवनेश, अंकित और पवन को पुलिस ने सोमवार रात करनपुर तिराहे से और संजू को परखम बंबा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। चारों हरिद्वार घूमने जाने की फिराक में थे। चारों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इन पर विभिन्न थानों में कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हैं। वारदात में झुडावई निवासी संजय उर्फ संजू ने रेकी की और समोगर निवासी भवनेश, अंकित, और पवन ने गत 19 मई को परखम स्टेट बैंक में कार्यरत एसबीआई बैंकमित्र रामरज से दिनदहाडे आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर व तमंचा दिखाकर गऊग्राम परखम के समीप 75000 रुपयों भरा बैग लूट लिया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.