• Wed. May 27th, 2026

मथुरा में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते एक जून से बंद हो जाएंगे न्यायालय

ByVijay Singhal

May 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद न्यायालय सहित सभी सहायक अदालतों में ग्रीष्मकालीन अवकाश एक जून से प्रारंभ होगा। अवकाश अवधि के दौरान नियमित न्यायिक कार्य बंद रहेंगे जबकि आवश्यक एवं अति महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई के लिए अवकाशकालीन अदालतें संचालित की जाएंगी।

कचहरी में अवकाश लागू होने के साथ ही अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की दैनिक भागदौड़ में भी कमी आएगी। हालांकि जमानत, स्थगन आदेश, पारिवारिक विवाद, आपातकालीन प्रकरणों सहित अन्य जरूरी मामलों की सुनवाई निर्धारित अवकाशकालीन न्यायालयों में जारी रहेगी। डीजीसी क्राइम शिवराम सिंह का कहना है कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच ग्रीष्मकालीन अवकाश से कुछ राहत मिलेगी। वहीं वादकारियों को सलाह दी गई है कि वे अपने मामलों की अगली तारीख और संबंधित न्यायालय की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.