• Sat. Nov 28th, 2026

विश्राम एवं राजा घाट पर श्रद्धालुओं ने किया यमुना स्नान

Byvijay.singhal1233

May 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुरुषोत्तम माह के गंगा दशहरा पर  धर्मनगरी में श्रद्धा और भक्ति में संगम देखने को मिला। विश्राम घाट एवं राजा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घाटों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। भजन-कीर्तन गूंजते रहे तो वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा और यमुना महारानी की पूजा की। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने यमुना स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने तरबूज और खरबूज का दान किया। वहीं कई स्थानों पर लोगों ने कचौड़ी-जलेबी का आनंद लिया। घाटों पर दान-दक्षिणा का सिलसिला जारी रहा, जहां जरूरतमंदों को अन्न, फल और वस्त्र वितरित किए गए। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार घाटों का निरीक्षण करते रहे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.