• Tue. May 26th, 2026

व्रन्दावन में दशहरा पर भक्तों ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

ByVijay Singhal

May 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अधिक मास में गंगा दशहरा पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने यमुना पूजन कर आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर यमुना मैया की जय-जयकार होती रही। श्रद्धालुओं ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के सप्तदेवालयों में आराध्य के दर्शन किए और पंचकोसी परिक्रमा लगाई। केसी घाट, चीरघाट, जुगलघाट एवं विहार घाट पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता रहा। यमुना स्नान के बाद भक्तजन मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद भीषण गर्मी में राधे-राधे के जाप के साथ नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। निगम की टीम भी सफाई को लेकर मुस्तैद रही। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पुलिसबल तैनात रहा। समाज सेवियों ने जगह-जगह प्याऊ लगाईं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पुरुषोत्तम मास में अन्य मंदिरों की तरह वर्ष भर के त्योहार नहीं मनाए जाते हैं। मंदिर में गंगा दशहरा जून में मनाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.