• Tue. May 26th, 2026

मथुरा के राधापुरम में मकान की तोड़फोड़ के दौरान छज्जे के साथ गिरा मजदूर, मौत

ByVijay Singhal

May 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के राधापुरम स्टेट में मकान की तोड़फोड़ के दौरान छज्जा गिरने से दो मजदूर दब गए। साथियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। रामबाबू ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बीते एक माह से राधापुरम स्टेट सेक्टर-एक में एक मकान की तोड़फोड़ का कार्य कर रहा है। सोमवार को देवीपुरा निवासी ताराचंद्र छज्जे पर तोड़फोड़ कर रहे थे जबकि मिथलेश नीचे खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक छज्जा गिर गया और ताराचंद्र मलबे में दब गए। मिलथेश भी मलबे की चपेट में आ गईं। आनन-फानन साथियों ने दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ताराचंद्र को मृत घोषित कर दिया। मिथलेश का उपचार चल रहा है। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.